लाइव न्यूज़ :

नोएडा ट्विन टावर मामले में सतर्कता विभाग में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 01:45 IST

Open in App

नोएडा, पांच अक्टूबर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) ने यहां सुपरटेक के दो टावरों के अवैध निर्माण में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उत्तर प्रदेश के सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। .

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में नोएडा के 26 अधिकारियों, रियल एस्टेट डेवलपर सुपरटेक ग्रुप के चार निदेशकों और दो वास्तुकारों को आरोपी बनाया गया है।

नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि प्राधिकरण सेक्टर 93 ए में स्थित दोनों टावरों को तोड़ने की योजना पर बढ़ेगा।

उच्चतम न्यायालय ने 31 अगस्त को निर्माणाधीन 40 मंजिला टावरों को गिराने का आदेश दिया था। उसने सोमवार को सुपरटेक समूह द्वारा दायर एक ''संशोधन आवेदन'' को खारिज कर दिया।

शीर्ष अदालत ने 31 अगस्त को फैसला सुनाते हुए नोएडा स्थित संबंधित टावरों को गिराने के लिए तीन महीने की समयसीमा तय की थी।

माहेश्वरी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हां, प्राधिकरण योजना बनाने की कोशिश करेगा और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार आदेश पर अमल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?