लाइव न्यूज़ :

वर्जनाओं को तोड़ने वाली फिल्में अहम लेकिन वे फार्मूला नहीं बन सकतीं : आयुष्मान खुराना

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:17 IST

Open in App

(जस्टिन राव)

मुंबई, 22 दिसंबर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि उनकी कोशिश अपनी चुनी हुई फिल्मों के साथ सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने की होती है लेकिन वह लगातार खुद को तलाशने की कोशिश करते हैं। साथ ही वह एक परिपाटी में नहीं ढलना चाहते हैं जो उनके लिए उनकी पहचान बन जाए।

खुराना ने अपनी फिल्मों जैसे ‘‘शुभ मंगल सावधान’’, ‘‘बाला’’ और हालिया फिल्म ‘‘चंडीगढ़ करे आशिकी’’में समलैंगिकों के प्रति द्वेष, ट्रांसजेंडर के प्रति द्वेष, समय से पूर्व गंजापन और पुरुषों की यौन संबंधी समस्याओं जैसे विषयों को लगातार छुआ है जिसके केंद्र में लगातार एक पहचान की जद्दोजहद रही है।

खुराना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि वर्जना वाले विषय उन्हें आकर्षित करते हैं क्योंकि वे विचार-विमर्श की शुरुआत करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अहम है कि ये विषय मध्यम वर्ग के सामने उनकी बातचीत में आते हैं क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो द्वंद्व नहीं होगा। अगर आप इनमें से किसी को उच्च वर्ग, जागरूक परिवार के सामने रखेंगे तो द्वंद्व नहीं होगा। यह पीछे सोचने वाले और रूढ़िवादी परिवार के लिए है, ताकि कुछ बदलाव हो।’’

खुराना ने कहा, ‘‘द्वंद्व,हास्य का पुट देता है और अंतत: सुखद तरीके से सामाजिक संदेश देता है। अगर मैं सामान्य फिल्में भी करूं तो वह बातचीत की शुरुआत करने वाली और मूल्यों को बढ़ाने वाली होनी चाहिए। अन्यथा सिनेमा करने में क्या मजा है?’’

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि कई लोग महसूस करते हैं कि वर्जना वाले विषय उनके लिए सामान्य हो गए हैं। खुराना ने कहा कि वह लोगों की धारणाओं पर गौर नहीं करते, लेकिन इस बात को लेकर सतर्क रहते हैं कि यह परिपाटी न बन जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए