लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढे भरने का काम युद्धस्तर पर किया जाएगा: बोम्मई

By भाषा | Updated: October 18, 2021 15:48 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि बारिश के बाद शहर में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम युद्धस्तर पर किया जाएगा।

बोम्मई ने यहां कहा, ‘‘ मैं (सड़कों में) गड्ढों के बारे में जानकारियां जुटा रहा हूं और मैं इसे लेकर एक विशेष बैठक एवं निरीक्षण भी करूंगा। चूंकि अभी लगातार वर्षा हो रही है, ऐसे में हम सभी जगह उन्हें भरने का काम नहीं कर पाये। ’’

उनसे शहर में सड़कों में गड्ढों को लेकर सवाल पूछा गया था क्योंकि इन गड्ढों की वजह से वाहन चालकों और सवारियों पर हादसे का खतरा बना रहता है।

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि बारिश के बाद शहर में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम युद्धस्तर पर किया जाएगा। बेंगलुरु विकास विभाग का भी प्रभार संभाल रहे बोम्मई कल शहर के कुछ हिस्सों में गये थे जो बारिश से प्रभावित हुए हैं।

बोम्मई ने कहा कि सरकार बृहद बेंगलुरू महानगर पालिके (बीबीएमपी) और बेंगलुरु जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के साथ मिलकर शहर में नाली एवं सीवेज जल पृथक्करण को लेकर एक मास्टर प्लान बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए