लाइव न्यूज़ :

'दंगा मामलों में अभियोजक पैनल बनाने का प्रस्ताव खारिज करने संबंधी फाइल गृह मंत्रालय को भेजी गई’

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पिछले साल हुए दंगों के मामलों में लोक अभियोजकों का पैनल बनाने संबंधी पुलिस के प्रस्ताव को खारिज करने के दिल्ली मंत्रिमंडल के निर्णय से जुड़ी फाइल उपराज्यपाल कार्यालय ने मत भिन्नता की वजह से केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है।

सूत्रों ने शनिवार को यह दावा किया।

पिछले सप्ताह दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पुलिस के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था जिससे केंद्र और उपराज्यपाल कार्यालय के साथ उसके टकराव की एक और वजह उत्पन्न हो गई।

घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने कहा, ‘‘उपराज्यपाल कार्यालय और आप सरकार के बीच मत भिन्नता की वजह से मामला भारत के राष्ट्रपति के विचार के लिए सुरक्षित रखा गया है। उपराज्यपाल कार्यालय को प्राप्त हुई मंत्रिमंडल के निर्णय से संबंधित फाइल आगे की कार्रवाई के लिए शुक्रवार को गृह मंत्रालय को भेज दी गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव पर सिफारिश की गई है कि गणतंत्र दिवस के दिन हुईं हिंसक घटनाओं के मामले में 11 और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामलों में तीन अन्य विशेष लोक अभियोजक, दोनों मामलों की गंभीरता के मद्देनजर, तत्काल नियुक्त किए जाएं।’’

सूत्रों ने कहा कि इस साल अप्रैल में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम 2021 प्रभाव में आने के बाद यह पहली बार है जब उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के साथ मत भिन्नता की वजह से किसी मामले को राष्ट्रपति के विचार के लिए सुरक्षित रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर