लाइव न्यूज़ :

फल का ठेला लगाने पर हुए विवाद में मारपीट, युवक की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:56 IST

Open in App

नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 82 स्थित बाजार में कथित तौर पर ठेला लगाने को लेकर दो लोगों में मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि भंगेल गांव में रहने वाला कासिम फल का ठेला लगाता था। शुक्रवार की शाम को सेक्टर 82 में फल का ठेला लगाने को लेकर उसका फरमान नामक युवक से झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों ने एक दूसरे के ऊपर हमला किया। फरमान ने कासिम के ऊपर चाकू से वार कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते कासिम की मौत हो गई। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिवार के सदस्यों एवं दोस्त की हत्या करने का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश में वांछित अपराधी मुठभेड़ में मारा गया

भारतनौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील