लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा, विपक्ष ने की मंत्री सुरेंद्र यादव और इसराइल मंसूरी पर कार्रवाई की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2023 14:18 IST

बिहार विधानसभा में मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष लगातार दोनों सदनों में मंत्री सुरेंद्र यादव और मंत्री इसराइल मंसूरी पर कार्रवाई की मांग के लिए नारेबाजी करता रहा।

Open in App

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रथम पाली की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ गया। विधान मंडल के दोनों सदनों में विपक्ष मंत्री सुरेंद्र यादव और मंत्री इसराइल मंसूरी पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा विधायकों और विधान पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। लगातार हो रहे हंगामे के कारण दोनों सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सेना पर राजद कोटे से मंत्री सुरेन्द्र यादव के द्वारा की गई टिप्पणी पर बहस हो। भाजपा ने सुरेंद्र यादव और इसराइल मंसूरी को बर्खास्त करते हुए उन पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष ने मंत्री सुरेन्द्र यादव के द्वारा सेना पर बयान पर कार्रवाई की मांग करते हुए बहस की मांग की। नेता प्रतिपक्ष माइक बन्द किए जाने से नाराज दिखे। इसके बाद इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा के विधायक-विधान पार्षद वेल में पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मंत्री अंसारी को बर्खास्त करने को लेकर कार्य‍ प्रस्ताव नामंजूर होने के बाद भाजपा के सदस्य वेल में आकर हंगामा करने लगे। 

इस दौरान भाजपा सदस्य हाथ बैनर-पोस्टर देख विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताई। इसके बाद मार्शल को पोस्टर लेने का निर्देश दिया गया। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सदन की कार्यवाही चलाते रहे। हंगामे के काफी देर बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर कांड की जांच करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है, अगर कुछ शिकायत आई है, तो उसकी जांच कराई जायेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने जो कागज भेजा है, उसे हमने अधिकारियों को भेज दिया है। पूरे मामले को देखने का निर्देश भी दे दिया है। कहीं कोई बात होगी तो उसे भी बताया जाएगा। नीतीश कुमार के आश्वासन के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री के रहते न्याय नहीं मिल सकता। इसलिए जब तक जांच हो रही है, तब तक उन्हें मंत्री पद से हटा दिया जाए। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आश्वासन से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। भाजपा विधायकों का आरोप था कि सरकार हत्या के आरोपी मंत्री इसराइल मंसूरी के साथ- साथ सेना के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री सुरेंद्र यादव को बचा रही है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आसान पर दबाव डालकर आप काम कराना चाहते हैं तो आसान दबाव में नहीं आने वाला है। 

वहीं, विधान परिषद में विधान पार्षद अनिल सहनी कार्य स्थगन प्रस्ताव लेकर आए जिसे नामंजूर कर दिया गया। इसके बाद विधान परिषद में अग्निविर को लेकर हंगामा हुआ। परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी और जदयू  विधान पार्षद नीरज कुमार के बीच तीखी बहस हो गई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं बिहार में जनता का राज है, जबकि अपराध बढ़ रहे हैं। 

उधर, सदन से बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री सुरेंद्र यादव के सेना पर टिप्पणी को लेकर निशाने पर लिया और माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है इनके एक मंत्री सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं, वहीं दूसरे मंत्री के खिलाफ हत्या का मामला आया है। जिसे मंत्री के निर्देश पर प्राथमिकी को बदल दिया गया है। इसलिए इस तरह की सरकार में सदन में बैठकर मूकदर्शक बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि उन लोगों ने संघर्ष करके बिहार से जंगलराज को हटाया था अब इस नीतीश तेजस्वी की गुंडाराज को भी हटाएंगे।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए