लाइव न्यूज़ :

Festival Special TRains 2022: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर विशेष ट्रेन, यहां चेक करें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 28, 2022 17:23 IST

Festival Special TRains 2022: यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार के जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच 18 अक्टूबर से एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बताया कि यह विशेष ट्रेन दोनों ओर से चार चक्कर लगाएगी। ट्रेन 18 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच सभी मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:45 बजे रवाना होगी और बृहस्पतिवार को सुबह 5:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी।जोगबनी से यह विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच सभी बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे निकलेगी।

नई दिल्लीभारतीय रेलवे दीपावली/छठ उत्सव के कारण यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 82 महोत्सव विशेष ट्रेनें चलाएगा। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने आगामी दुर्गा पूजा उत्सव और अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार के जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच 18 अक्टूबर से एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है।

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सव्यसाची डे ने बुधवार को बताया कि यह विशेष ट्रेन दोनों ओर से चार चक्कर लगाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन 18 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच सभी मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11:45 बजे रवाना होगी और बृहस्पतिवार को सुबह 5:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

जोगबनी से यह विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच सभी बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे निकलेगी। डे ने कहा, ‘‘विशेष ट्रेन अररिया, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, गोरखपुर और मुरादाबाद स्टेशनों से होते हुए गुजरेगी।’’ 01025 विशेष गाड़ी दादर टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 3.10.2022 से 31.10.2022 तक 14.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 01.45 बजे बलिया पहुंचेगी।

01026 विशेष गाड़ी बलिया से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 5.10.2022 से 2.11.2022 तक 15.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 03.35 बजे दादर टर्मिनस पहुंचेगी।कल्याण, नासिक रोड, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति स्टेशन, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराज छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मानिकपुर, प्रयागराज जं., ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरिहार, मऊ और रसड़ा रुकेगी।

दादर-गोरखपुर सप्ताह में चार दिन विशेषः 01027 विशेष गाड़ी दादर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को 1.10.2022 से 30.10.2022 तक 14.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 02.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

मुंबई-नागपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशलः 01033 विशेष ट्रेन 22.10.2022 और 29.10.2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15.32 बजे नागपुर पहुंचेगी। 01034 विशेष ट्रेन 23.10.2022 और 30.10.2022 को नागपुर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

मुंबई-मालदा टाउन साप्ताहिक विशेषः  01031 सुपरफास्ट स्पेशल 17.10.2022 और 24.10.2022 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 11.05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेषः 02105 विशेष गाड़ी 19.10.2022 और 26.10.2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 02106 विशेष गाड़ी दिनांक 21.10.2022 एवं 28.10.2022 को गोरखपुर से 03.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 13.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-समस्तीपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशलः 01043 विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को दिनांक 20.10.2022 से 30.10.2022 तक 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 01044 विशेष गाड़ी समस्तीपुर से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को दिनांक 21.10.2022 से 31.10.2022 तक 23.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

टॅग्स :भारतीय रेलAshwini Vaishnavदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारपश्चिम बंगालकोलकाताझारखंडमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप