लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण किसानों के लिए बड़ी आफत बनने जा रही है खाद, केंद्र का वैकल्पिक व्यवस्था पर जोर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2022 17:50 IST

किसान इस बात को लेकर परेशान हैं कि अगर यह युद्ध लंबा खिंचा तो खाद की आपूर्ति कहां से होगी। अगर खाद की कमी होगी तो फिर फसलों में खाद कहां से डाला जायेगा?

Open in App
ठळक मुद्देसबसे अधिक खाद रूस और यूक्रेन से होती है देश में आयातयुद्ध के कारण वहां से खाद का आयात पूरी तरह बंद, चीन ने भी यूरिया भेजने से किया इनकार

पटना: इस वर्ष खरीफ की खेती का मौसम आने वाला है। किसान अब इसकी तैयारी में जुटेंगे, लेकिन उनके माथे पर बल पड़ने लगे हैं क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर रासायनिक खाद की आपूर्ति पर पड़ सकता है। ऐसे में किसान इस बात को लेकर परेशान हैं कि अगर यह युद्ध लंबा खिंचा तो खाद की आपूर्ति कहां से होगी। अगर खाद की कमी होगी तो फिर फसलों में खाद कहां से डाला जायेगा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार कुल जरूरत का 66 फीसदी खाद देश में तैयार करती है। शेष खाद दूसरे देशों से आता है। इसमें सबसे अधिक खाद रूस और यूक्रेन से आता है। इसके अतिरिक्त चीन से भी खाद आता है। रूस और यूक्रेन में युद्ध के कारण वहां से आयात पूरी तरह बंद है, जबकि चीन ने दूसरे देशों को यूरिया भेजने से इनकार कर दिया है।

इस कमी से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर राज्यों को निर्देश दिया गया है। केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा है कि इस वर्ष खरीफ के मौसम में खाद की आपूर्ति पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। किसानों को इसके विकल्प की जानकारी देने की आवश्यकता है। इसे लेकर सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर फिर राज्यों के साथ समीक्षा करनेवाले हैं।

बिहार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार यूरिया की कालाबाजारी रोकने पर विशेष जोर होगा। कोशिश होगी कि सही किसानों को यूरिया मिल सके. इसके लिए विशेष मॉनटरिंग की जाएगी। किसानों से आग्रह है कि बिना पॉश मशीन के यूरिया की खरीद नहीं करें। बीते साल यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष अभियान चला था।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष खरीफ के मौसम में खाद की कमी हो सकती है। इसके मद्देनजर तैयारी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। अधिकारियों को खाद की आपूर्ति और किसानों को मिलने वाली सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादFertilizer CorporationFarmersCenter
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतयूपी में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल हुआ, 1.73 लाख किसानों को होगा फायदा

कारोबारआलू बेहाल, 100 किग्रा और दाम 200-300 रुपये?, हालत खराब, 40 वर्षीय किसान वेद प्रकाश ने खेत में ही रस्सी से फंदा लगाकर दी जान

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब