लाइव न्यूज़ :

कठुआ-उन्नाव गैंगरेपः विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की महिला से छेड़छाड़ 

By भाषा | Updated: April 19, 2018 17:23 IST

संजय निरुपम ने बताया कि महिला ने उन्हें इस कथित घटना के बारे में संदेश भेजा था। महिला जिला स्तर की पार्टी कार्यकर्ता हैं।

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल: कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने अपनी पार्टी इकाई से शिकायत की है कि कठुआ एवं उन्नाव बलात्कार मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुरुष सहयोगियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने इस संबंध में कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरुपम से शिकायत की। निरुपम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन जुहू में आयोजित किया गया था। 

संजय निरुपम ने बताया कि महिला ने उन्हें इस कथित घटना के बारे में संदेश भेजा था। महिला जिला स्तर की पार्टी कार्यकर्ता हैं। अपने संदेश में महिला ने कहा, 'युवा कांग्रेस और पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ता इस हद तक नीचे गिर गए थे कि उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को गलत तरीके से छुआ और धक्का दिया।' 

उन्होंने अपने संदेश में लिखा है, 'दुखद है कि कुछ पुरुष कार्यकर्ताओं ने मार्च में हमसे आगे निकलने के लिए ऐसा किया ताकि उनका चेहरा मीडिया में दिख सके। मैं जानना चाहती हूं कि क्या भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों में महिला कार्यकर्ता सुरक्षित रहेंगी।' 

निरुपम ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी निंदा करता हूं। मैंने महिला से कहा है कि वह इसमें शामिल लोगों को अगर पहचान पाती हैं तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई करें। वह आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कराने में उनकी मदद करेंगे। लेकिन महिला ने मुझसे कहा कि बहुत भीड़ होने की वजह से ऐसा संभव नहीं है कि वह उन लोगों की पहचान कर पाएं।' 

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह अब उन मार्चों के लिए निर्देश जारी करेंगे जिसमें महिला कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगी। 

टॅग्स :कांग्रेसमुंबईमहाराष्ट्रकठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप