लाइव न्यूज़ :

राज्यों के अधिकारों के प्रति भाजपा के कम सम्मान के कारण संघवाद नष्ट हो रहा : स्टालिन

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:39 IST

Open in App

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्यों के अधिकारों के लिए प्रति भाजपा का " सम्मान कम" होने के कारण देश में संघवाद "नष्ट" हो रहा है। इसके साथ ही द्रमुक ने भारतीय जनता पार्टी से निपटने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान किया। राज्य के मुख्यमंत्री और द्रमुक के प्रमुख एम के स्टालिन ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई एक डिजिटल बैठक में भाग लिया। स्टालिन ने द्रमुक संसदीय दल के नेता टी आर बालू के साथ 19 गैर-भाजपा दलों की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। स्टालिन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राज्यों के अधिकारों के प्रति भाजपा का कम सम्मान होने के कारण संघवाद नष्ट हो रहा है और ऐसे में जरूरी है कि विपक्ष इस समय एकजुट हो। हालिया संसद सत्र में हमारी एकता दिखी है। इसे और मजबूत बनाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील