लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान आतंकी और नक्सली हमले की आशंका, पुलिस मुख्यालय ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2025 18:28 IST

बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय ने सभी पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री की बिहार यात्रा के दौरान सुदृढ़ एवं त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Open in App

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान आतंकी और नक्सली हमले की आशंका जताई गई है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को पटना में रोड शो करेंगे, जबकि 30 मई को उनका रोहतास में जनसभा है। ऐसे में पटना में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है, जबकि रोहतास मे उग्रवादियों के द्वारा उपद्रव मचाने की संभावना जताई गई है। खुफिया विभाग से मिली इनपुट के बाद बिहार पुलिस ने पीएम की सुरक्षा को लेकर सोमवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की थी। 

बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय ने सभी पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री की बिहार यात्रा के दौरान सुदृढ़ एवं त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी विनय कुमार ने सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को भी एडीजी (विधि-व्यवस्था) सहित संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षा के सभी मानकों को तय समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। 

पटना एसएसपी और रोहतास के एसपी को अपनी इकाई से क्विक रिस्पांस टीम, इंटेलिजेंस टीम और एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स की प्रतिनियुक्त करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच बढ़ाने के निर्देश भी मिले हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय ने उग्रवादी व नक्सली पंथी समूहों से खतरे की आशंका जताते हुए आसूचना संग्रह व सतर्कता की आवश्यकता जताई है। 29 मई को पटना में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

रोहतास जिला पूर्व में नक्सल प्रभावित रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को पाकिस्तानी व कश्मीरी आतंकियों से भी खतरे की आशंका रही है। इसको देखते हुए निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गये हैं। विशेष शाखा व सुरक्षा शाखा को भी अलर्ट पर रखा गया है। चूंकि नेपाल बिहार की सीमा से लगी हुई है, ऐसे में खुली सीमा का फायदा उठाते हुए आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में आकर घटना को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया विभाग ने इस बाबत रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के आधार पर गहन समीक्षा की जा रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष