लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड पटवारी-लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका, मचा हड़कप, एसटीएफ जांच में जुटी

By रुस्तम राणा | Updated: January 12, 2023 15:52 IST

बताया जा रहा है कि पेपर परीक्षा से एक दिन पहले हल कराया गया था। कई अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया गया था। गौर करने वाली बात है कि इस बार इस परीक्षा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराया गया था। फिलहाल इस मामले में यूकेपीएससी ने चुप्पी साध ली है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत के आधार पर राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जांच शुरू कीराज्य के 13 जिलों के परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी को हुई थी यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजितइस परीक्षा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराया गया था

देहरादून: उत्तराखंड में 8 जनवरी को हुई पटवारी/लेखपाल परीक्षा में पेपर लीक होने की बात सामने आई है। इससे परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थियों को निराशा का सामना करना पड़ा है। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एक शिकायत के आधार पर राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जांच शुरू कर दी है। मामले में लक्सर से तीन लोगों को एसटीएफ द्वारा ले जाने की खबर सामने आई है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि पेपर परीक्षा से एक दिन पहले हल कराया गया था। कई अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया गया था। गौर करने वाली बात है कि इस बार इस परीक्षा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराया गया था। फिलहाल इस मामले में यूकेपीएससी ने चुप्पी साध ली है। आयोग की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। यहां तक कि आयोग परिसर में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पूरे लोक सेवा आयोग में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य के 13 जिलों के परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी 2023 को यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील