लाइव न्यूज़ :

गंगा नदी में नहाने गए दो युवकों के डूबने की आशंका

By भाषा | Updated: July 26, 2021 14:01 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 26 जुलाई फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में गंगा नदी के आदमपुर घाट पर सोमवार को स्नान करने गये दो युवकों के डूबने की आशंका है।

नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय सिंह ने बताया कि किमिदियापुर गांव के रहने वाले युवक नितेश उर्फ नीलू (23) और संजय (26) आज श्रावण मास के पहले सोमवार को सुबह करीब आठ बजे गंगा नदी में आदमपुर घाट पर स्नान करने गये थे, जहां गहरी जलधारा में दोनों युवक तेज बहाव में बह गये और उनका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सदर क्षेत्र के उपजिलाधिकारी प्रमोद झा और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में युवकों की खोजबीन की जा रही है।

सीओ सिंह ने बताया कि गोताखोरों को बुलाया गया है। कुछ गोताखोर नदी में उतर भी चुके हैं। गंगा नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण परेशानी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए