लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर आंदोलन के लिए ही हुआ था पिताजी का जन्म : राजवीर

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:09 IST

Open in App

राम मंदिर आंदोलन के झंडाबरदार रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने रविवार को कहा कि उनके पिता का जन्म ही इसी मुहिम के लिए हुआ था। शनिवार रात दुनिया को अलविदा कह गए 89 वर्षीय भाजपा नेता कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने लखनऊ स्थित आवास पर पिता के अंतिम दर्शन के दौरान वहां लग रहे 'जय श्री राम' के नारों की ओर इशारा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे पिता का जन्म ही इसके लिए (जय श्री राम) हुआ था। वह राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध थे और अब वह राम से जा मिले हैं। वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को देखेंगे। वह रामलला के पास पहुंच चुके हैं।’’ राजवीर ने रुंधे गले से कहा कि उनके पिता की तरह उनका परिवार भी खुद को राम मंदिर के लिए समर्पित करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को विधानभवन और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ले जाया गया। पार्टी दफ्तर में मिर्जापुर से अपना दल-सोनेलाल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने सिंह के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के साथ राजनीति के एक युग का समापन हो गया है। सिंह उनके पिता समान थे। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘‘उनका निधन राष्ट्रवादी राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रवाद ने उत्तर प्रदेश की सीमाओं को पार किया और भारत के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा। वह राष्ट्रवाद का बड़ा चेहरा थे। वह एक सख्त प्रशासक थे और वह गलत करने वाले अपने करीबियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने से नहीं हिचकते थे।’’ गौरतलब है कि राम मंदिर आंदोलन के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार रात राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए