लाइव न्यूज़ :

सिपाही को कुत्ते से कटवाने के आरोप में बाप-बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 9, 2021 01:50 IST

Open in App

रामगढ़ (झारखंड), आठ दिसंबर रामगढ़ जिले में जब एक सिपाही ने थाने के सामने एक व्यवसायी और उसके बेटे को पालतू कुत्ते को शौच कराने से मना किया तो उसने अपने पालतू कुत्ते को पुलिसकर्मी को काटने के लिए छोड़ दिया।

घटना में कुत्ते के काटने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन इसके बाद पुलिस ने बाप-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ थाने के सिपाही सरजू राम ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी है कि आज सुबह जब उसने स्थानीय व्यवसायी रविरंजन कुमार और उसके बेटे अभिषेक को अपने पालतू कुत्ते को थाने के सामने शौच कराने से रोका तो ने उग्र हो गये कि और अपने कुत्ते को सिपाही को काटने के लिए छोड़ दिया। कुत्ते के काटने से सिपाही घायल हो गया और उसे इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल भेजना पड़ा।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में न्यायसंगत कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए