लाइव न्यूज़ :

ललितपुर में तीन बेटियों की हत्या के जुर्म में पिता को मौत की सजा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 10:25 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 13 नवंबर उत्तर प्रदेश में ललितपुर की एक विशेष अदालत ने तीन बेटियों की हत्या के जुर्म में उनके पिता को मौत की सजा सुनाई है।

ललितपुर जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता राकेश तिवारी ने शनिवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के विशेष न्यायाधीश निर्भय प्रकाश ने अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद 13 नवंबर 2018 की रात घर में सो रही अपनी तीन नाबालिग बेटियों को हथौड़े मारकर घायल करने और उन्हें जिंदा जला देने के मामले में दोषी पाए गए छिदामी उर्फ छिद्दू (35) को शुक्रवार को मौत की सजा सुनाई और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

उन्होंने घटना की पृष्ठभूमि के बारे में बताया कि बानपुर थाना क्षेत्र के वीर गांव के रहने वाले छिदामी उर्फ छिद्दू (35) ने शराब के नशे में 13 नवंबर 2018 की रात घर में सो रही अपनी तीनों पुत्रियों के सिर पर हथौड़े से वार किए थे, इसके बाद रसोई गैस से घर में आग भी लगा दी थी,जिसमें तीनों बेटियां बुरी तरह झुलस गईं थीं।

तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग तीनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में ग्रामीण पूरन सिंह ने छिदामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। घटना के समय छिदामी की पत्नी अपने मायके में थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?