लाइव न्यूज़ :

पिता ने ड्रग्स खरीदने के लिए ढाई साल के मासूम को बेचा, मां ने पुलिस में की शिकायत और फिर..

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 8, 2021 12:23 IST

असम के मोरीगांव से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है । यहां एक पिता ने अपने ही बेटे को चंद पैसों के लिए किसी और को बेच दिया । ड्रग्स खरीदने के लिए आरोपी ने झूठा बहाना बनाकर बच्चे को मां के पास से ले गया था ।

Open in App
ठळक मुद्देचंद रुपयों के लिए पिता ने दूसरी औरत को बेच दिया था बच्चा मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए पुलिस में लगाई गुहार पुलिस ने आरोपी और बच्चे को खरीदने वाली महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया

दिसपुर : असम के मोरीगन जिले में ड्रग्स खरीदने  के लिए एक शख्स ने कथित तौर पर अपने ढाई साल के बेटे को 40 हजार रुपए में बेच दिया । असम की इस घटना से सभी हैरान है कि आखिर कैसे कोई पिता अपने बच्चे को नशा के खातिर बेच सकता है । 

बच्चे की मां ने की शिकायत

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना राजधानी के गुवाहाटी से करीब 80 किलोमीटर पूर्व मोरीगांव के लहरीघाट गांव में हुई । इस घटना के बाद बच्चे की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी अमीनुल इस्लाम ने बच्चे को साजिदा बेगम नाम की महिला को बेच दिया था । पुलिस ने अमीनुल इस्लाम और साजिदा बेगम दोनों को गिरफ्तार कर लिया है ।

आधार कार्ड बनवाने के नाम पर ले गया था बच्चे को

बच्चे की मां की रुकमिना बेगम में पिछले कुछ महीनों से अपने पति की हरकतों से परेशान होकर अपने पिता के घर में रह रही थी । उसका पति मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से संलिप्त था । एक दिन अमीनुल रुकमिना के पिता के घर आया और बेटे का आधार कार्ड बनवाने के नाम पर उसे साथ ले गया लेकिन जब दो-तीन दिन बाद भी अमीनुल बच्चे को वापस करने नहीं आया तो रुकमिना को शक हुआ और पता चला कि बच्चों को उसने पैसे के लिए बेच दिया है । उसने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया और बच्चे को बचा लिया।

शिकायत के अनुसार अमीनुल ने अपने बेटे को मोरेगांव के लहरीघाट में गोरीमाइरी की साजिदा बेगम को ड्रग्स खरीदने के लिए 40 हजार रुपए में बेच दिया था । गुरुवार को दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने बच्चों को साजिदा बेगम के आवास से छुड़ा लिया  और उसकी मां को सौंप दिया । आपको बताते दें कि आरोपी ड्रग्स लेने और बेचने के अलावा सेक्स रैकेट जैसी अन्य गतिविधियों में भी शामिल था । पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है ।  

टॅग्स :असमक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप