लाइव न्यूज़ :

पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया, जानकारी होने पर भाई ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:03 IST

Open in App

राजस्थान के जालौर जिले में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला आया है। वहीं, पीड़िता के भाई ने घटना की जानकारी होने पर आत्हत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कथित तौर पर पूरी घटना की जानकारी अपनी महिला रिश्तेदार को दी और इस बातचीत के ऑडियो क्लिप से भाई को घटना की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता और महिला रिश्तेदार की करीब 32 मिनट की कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप शनिवार को वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उसी दिन पीड़िता के भाई ने जिले के संछोर इलाके स्थित नर्मदा नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम जब घर पहुंची तब तक लड़की का पिता फरार हो चुका था और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है। ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर सुनाई दे रहा है कि लड़की अपनी महिला रिश्तेदार को बताती है कि पिता मोबाइल फोन खरीदने का बहाना कर उसे कार से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, क्लिप में सुनाई दे रही बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि कथित घटना कब की है। लड़की क्लिप में यह भी कहती सुनाई दे रही है कि मां ने पिता से भाई को भी उस दिन साथ ले जाने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्लिप में लड़की कथित तौर पर महिला रिश्तेदार से कहती सुनाई दे रही है कि उसका पिता सोने के दौरान भी यौन उत्पीड़न करता है। लड़की दावा करती है कि पिता न तो उसे अकेले बाहर जाने देता है और न ही परिवार के किसी सदस्य से बात करने देता है। क्लिप में लड़की कथित तौर पर कहती सुनाई दे रही है कि जब वह अपने पिता के व्यवहार को लेकर उन पर गुस्सा करने लगी तो उसकी मां उसे ही डांटने लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर