लाइव न्यूज़ :

IIT-बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या पर पिता ने उठाया जातिगत भेदभाव का मुद्दा, एसआईटी को लिखा पत्र

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2023 10:06 IST

पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर एक पत्र बरामद किया गया था जिसमें एक हॉस्टल मेट द्वारा उत्पीड़न का उल्लेख है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या मामले में पिता ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप परिवार ने एसआईटी को पत्र लिख मामले की तह तक जांच की मांग की आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल की इमारत से गिरकर आत्महत्या कर ली थी

मुंबई: आईआईटी-बॉम्बे में एक छात्र दर्शन सोलंकी की आत्महत्या मामले में पिता रमेश सोलंकी ने विशेष जांच दल को पत्र लिखकर जातिगत भेदभाव होने का आरोप लगाया है। पिता ने अपने बेटे के साथ जातिगत भेदभाव को लेकर एसआईटी से जांच की मांग की है। 

पत्र में दर्शन सोलंकी के पिता रमेश सोलंकी ने दावा किया है कि उनके बेटे को उसकी जाति के कारण उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जब वह आईआईटी बॉम्बे का छात्र था। इसके साथ ही पिता ने बेटे के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की क्लोन प्रतियां परिवार को लौटाने की भी मांग की है। 

गौरतलब है कि पत्र में इस बात को लेकर आशंका जताई गई है कि परिवार के सदस्य द्वारा एसआईटी को इस संबंध में पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराने के बावजूद जातिगत भेदभाव की घटना को जांच में दरकिनार कर दिया गया। 

दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद निवासी 18 वर्षीय दर्शन सोलंकी की 12 फरवरी को छात्रावास की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर एक पत्र बरामद किया गया था जिसमें एक हॉस्टल मेट द्वारा उत्पीड़न का उल्लेख है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कथित सुसाइड नोट में सोलंकी ने एक अन्य छात्र अरमान इकबाल खत्री पर विवाद के बाद उसे परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया था।

छात्र के मंजिल से कूदने को लेकर जहां एक ओर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है वहीं,परिवार अपने बेटे की आत्महत्या को मानने को तैयार नहीं है। परिवार इसे आत्महत्या नहीं मान रहा है। 

टॅग्स :IITस्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?