लाइव न्यूज़ :

बांदा में पिता ने बेटी की हत्या की, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 20, 2021 11:11 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 20 सितंबर बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में सिमौनी गांव के नजदीक एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की कथित रूप से डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने बताया कि रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सिमौनी गांव के गडरा नाला के नजदीक तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवां गांव के रहने वाले महमूद खां (49) ने अपनी बेटी हसीना उर्फ हुस्ना बानो (22) को डंडे से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया और घटना को अंजाम देकर वह भाग गया।

उन्होंने बताया कि खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ ने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महमूद अपनी बेटी की शादी कराना चाह रहा था, लेकिन उसकी बेटी इसके लिए तैयार नहीं थी।" पुलिस ने बताया कि बानो चार साल पहले कहीं चली गयी थी और तिंदवारी थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर पिता के सुपुर्द कर दिया था।

वहीं, बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) एन.के. नागर ने बताया कि हत्यारोपी पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। नागर ने कहा, "अब तक की जांच में झूठी शान के लिए हत्या किया जाना सामने आया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील