लाइव न्यूज़ :

पिता ने दर्ज कराई बेटी के अपहरण की रिपोर्ट, बेटी ने सोशल मीडिया पर दी 'लव मैरेज' की जानकारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2022 14:22 IST

प्रेमी के साथ अपनी रजामंदी से गई बेटी के बारे में पिता ने 24 जनवरी को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

Open in App
ठळक मुद्देपिता के द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट पर बेटी ने कहा कि वह प्रेमी के साथ रजामंदी से गई थीबेटी का आरोप है कि पिता यह चाहते हैं कि पुलिस वाले उसकी तलाश करें और उनके पास सौंप देंसोशल मीडिया पर पोस्ट किये वीडियो में बेटी ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात बताई है

हाजीपुर: पिता थाने से जैसे ही थाने से बेटी की अपहरण की शिकायत दर्ज कराकर घर लौटा, बेटी ने सोशल मीडिया के जरिये पिता को संदेश भेजा की उसने शादी कर ली है। बिहार के हाजीपुर जिले के गोरौल थाने के गांव मलिकापुर की यह घटना जानकर थाने की पुलिस भी भौचक रह गई।

बेटी का आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ रजामंदी से गई थी, जिसके बाद उसके पिता ने 24 जनवरी को झूठी अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। बेटी कहना है कि पिता स्वयं तो उसकी तलाश कर ही रहे हैं।

इसके साथ में उसके पिता यह भी चाहते हैं कि पुलिस वाले भी उसकी तलाश करें और उसे खोजकर उनके पास सौंप सकें। लेकिन बेटी ने पुलिस में शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके पिता को इत्तला दी की वो महफूज है और उसने शादी कर ली।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बेटी स्वयं इस बात की तस्दीक करती है कि उसके किडनैपिंग की बात झूठ है और उसने अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के पिता के छोड़ा है।

वीडियो में लड़की ने बताया कि उम्र की लिहाज से वह बालिग है और अपनी पंसद से खुद के लिए दुल्हे को तलाश किया है। इसके साथ ही वीडियो में बेटी परिवार वालों से अपनी जान के खतरे की भी बात करती है और पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार भी लगा रही है।

इस मामले में हाजीपुर पुलिस का कहना है कि गोरौल थाने के मलिकापुर के शख्स ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसके किडनैपिंग की आशंका जताई।

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की की तलाश में छापेमारी शुरू की, तभी उस शख्श की बेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि उसने अपने मन से विवाह कर लिया है और उसे अब उस पिता से ही जान का खतरा है, जिसने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामले में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की को आश्वस्त किया है कि उसकी पूरी मदद की जाएगी और लड़की के पिता को थाने में बुलाकर समझाया जाएगा कि वह बालिग बेटी के विवाह को मान्यता दें और फिर पारंपरिकतौर से उसका विवाह करके मामले को खत्म करें। लेकिन उससे पहले पुलिस ने लड़की को बालिग होने का प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा है। 

टॅग्स :बिहारहाजीपुरBihar Policeबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब