लाइव न्यूज़ :

पुत्री के यौन शोषण के आरोप में पिता को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:31 IST

Open in App

राउरकेला (ओडिशा), 20 अक्टूबर नाबालिग पुत्री के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की (15) ने खुद पिता के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की है। पुलिस को दी लिखित शिकायत में लड़की ने अपने डॉक्टर पिता पर पिछले सात महीनों से यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी पिता राउरकेला के ही एक निजी अस्पताल में चिकित्सक है।

लड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी मां की जानकारी में यह सब कुछ हो रहा था।

युवती पिछले दो दिन से अपने एक दोस्त के घर रह रही थी। उसे मेडिकल जांच के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

राउरकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश भामू ने कहा, 'हमने प्लांट साइट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है।'

भामू ने कहा, 'जब तक हमें मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलती है, तब तक इस घटना के बारे में और कुछ नहीं कहा जा सकता है।'

एक अन्य मामले में पुलिस ने शहर में 12 साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

लड़की ने आरोप लगाया था कि शादीशुदा व्यक्ति काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर