लाइव न्यूज़ :

अमेठी में ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

By भाषा | Updated: April 27, 2021 09:56 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 27 अप्रैल अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास सोमवार रात एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया क‍ि सोमवार देर शाम कोतवाली गौरीगंज क्षेत्र के जुड़ियापुर निवासी रिंकू (28) अपने बेटे आयुष (पांच) के साथ कोतवाली मुंशीगंज के टेरी गांव में अपने ससुराल जा रहे थे। ससुराल पहुंचने से चन्द कदम पहले सुल्तानपुर की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी रवि प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को मनाकर जाम को हटवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?