लाइव न्यूज़ :

वित्तीय अपराध से निपटने के भारत के तंत्र का इस साल आकलन कर सकता है एफएटीएफ

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल धन शोधन व आतंकवाद के वित्त पोषण के खिलाफ वैश्विक निकाय एफएटीएफ का इस साल भारत में ऐसे आर्थिक अपराधों से निपटने के लिये स्थापित तंत्रों का आकलन करने की उम्मीद है।

देश केंद्रित धन शोधन निरोधक व आतंक के वित्त पोषण तंत्र का परस्पर आकलन वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की नियमित प्रक्रिया है और क्रमवार रूप से वैश्विक निकाय द्वारा हर सदस्य देश का यह आकलन किया जाता है।

इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि आर्थिक अपराधों के खिलाफ भारत के स्थापित तंत्र का एफएटीएफ द्वारा इस साल के उत्तरार्द्ध में आकलन किये जाने की उम्मीद है।

केंद्र ने देश की धनशोधन निरोधी व्यवस्था और आर्थिक अपराध रोकने के लिये कानूनी उपायों के प्रस्तावित आकलन के लिये जमीनी तैयारी पूरी करने के लिये जम्मू कश्मीर व पंजाब से पुलिस महानिरीक्षक स्तर के एक-एक अधिकारी को नामित करने को कहा है जबकि गुजरात से उप महानिरीक्षक स्तर के एक अधिकारी को इस काम के लिये नामित करने को कहा गया है।

इस काम के लिये चुने गए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की इस विषय में विशेषज्ञता होनी चाहिए।

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाला राजस्व विभाग और गृह मंत्रालय के तहत आने वाला खुफिया ब्यूरो इस पूरी प्रक्रिया का समन्वय करेंगे, जिसमें कुछ महीने लग जाने की उम्मीद है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी भी भारतीय दल का हिस्सा होंगे।

भारतीय व्यवस्था को लेकर यह परस्पर आकलन पिछले साल होना था लेकिन कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर इसमें देरी हुई।

एफएटीएफ के एशिया प्रशांत समूह द्वारा यह आकलन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे