लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आतंकियों का वित्त पोषण करने के लिए पाकिस्तान को कभी भी ब्लैक लिस्ट में डाल सकता है FATF

By भाषा | Updated: October 1, 2019 15:20 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में वित्तीय प्रगति के बिना अत्यधिक सैन्यीकरण और गलत नीतियों के चलते ऐसे हालात बन गए हैं कि वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान वैश्विक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक विमान का बंदोबस्त तक नहीं कर पाए।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) आतंकियों का वित्त पोषण करने के लिए पाकिस्तान को किसी भी समय काली सूची में डाल सकता है। अगस्त माह में एफएटीएफ के एशिया प्रशांत समूह ने पाकिस्तान को आतंक की ‘काली सूची’ में डाल दिया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) आतंकियों का वित्त पोषण करने के लिए पाकिस्तान को किसी भी समय काली सूची में डाल सकता है। अगस्त माह में एफएटीएफ के एशिया प्रशांत समूह ने पाकिस्तान को आतंक की ‘काली सूची’ में डाल दिया था क्योंकि वह भारत में हुए कई हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी समूहों तक धन पहुंचने से रोकने में विफल रहा था।सिंह ने रक्षा लेखा विभाग दिवस कार्यक्रम में कहा, ‘‘ आतंक के वित्त पोषण के लिए एफएटीएफ किसी भी वक्त पाकिस्तान को काली सूची में डाल सकता है।’’रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में वित्तीय प्रगति के बिना अत्यधिक सैन्यीकरण और गलत नीतियों के चलते ऐसे हालात बन गए हैं कि वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान वैश्विक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक विमान का बंदोबस्त तक नहीं कर पाए।

सिंह का यह वक्तव्य उस पृष्ठभूमि में आया है जब इस्लामाबाद के लिए निकले खान और उनके प्रतिनिधिमंडल को मजबूरी में न्यूयॉर्क लौटना पड़ा क्योंकि सऊदी सरकार की ओर से उन्हें दिए गए विशेष जेट विमान में तकनीकी खामी आ गई थी।

खान के विमान में कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खामी आ गई थी। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार