लाइव न्यूज़ :

207 वन कर्मियों की टीम द्वारा किया गया अब तक का सबसे तेज ऑपरेशन, नरभक्षी बाघ को पकड़ा गया

By अनुभा जैन | Updated: November 29, 2023 14:05 IST

24 नवंबर, 2023 को मैसूर के नंजनगुड तालुक में हेडियाला रेंज के अंतर्गत बांदीपुर टाइगर रिजर्व में स्थित बल्लुरु हुंडी गांव के पास 10 वर्षीय नर बाघ ने 51 वर्षीय महिला रत्नम्मा वेंकटैया को मार डाला था। बाघ ने दो मवेशियों को भी मार डाला था।

Open in App
ठळक मुद्देऑपरेशन का नेतृत्व बांदीपुर फील्ड निदेशक और वन संरक्षक डॉ. रमेश कुमार पी. ने कियाऑपरेशन की निगरानी मुख्य वन संरक्षक मैसूर सर्कल डॉ. मलाथी प्रिया एम ने की मानदंडों के अनुसार, स्वस्थ बाघ को अब उसकी मृत्यु तक बाड़े में रखा जाएगा

बेंगलुरु: 207 वन अधिकारियों की एक टीम द्वारा 3 दिनों के भीतर एक नरभक्षी बाघ को पकड़ने का सबसे तेज और सबसे मजबूत ऑपरेशन मंगलवार को पूरा किया गया। 24 नवंबर, 2023 को मैसूर के नंजनगुड तालुक में हेडियाला रेंज के अंतर्गत बांदीपुर टाइगर रिजर्व में स्थित बल्लुरु हुंडी गांव के पास 10 वर्षीय नर बाघ ने 51 वर्षीय महिला रत्नम्मा वेंकटैया को मार डाला था। बाघ ने दो मवेशियों को भी मार डाला था। पहला रविवार को कालानमुंती में और दूसरा कल्लारा कंडी में।

ऑपरेशन का नेतृत्व बांदीपुर फील्ड निदेशक और वन संरक्षक डॉ. रमेश कुमार पी. ने किया। हेडियाला सब डिवीजन एसीएफ परमेश और आरएफओ केआर नारायण ने ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन की निगरानी मुख्य वन संरक्षक मैसूर सर्कल डॉ. मलाथी प्रिया एम ने की। हेडियाला रेंज के आरएफओ केआर नारायण ने बताया कि पकड़े गए बाघ को मैसूर के बाहरी इलाके कूर्गल्ली में श्री चामुंडेश्वरी वन्य जीव बचाव और पुनर्वास केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। वन दिशानिर्देशों और एनटीसीए मानदंडों के अनुसार, स्वस्थ बाघ को अब उसकी मृत्यु तक बाड़े में रखा जाएगा।

लोकमत प्रतिनिधि अनुभा जैन से बात करते हुए बांदीपुर क्षेत्र निदेशक और वन संरक्षक डॉ. रमेश कुमार पी. ने कहा, "वन्यजीव पशुचिकित्सक, बांदीपुर टाइगर रिजर्व के डॉ. मिर्जा वसीम और काली टाइगर रिजर्व के डॉ. प्रदीप ने खुद को बल्लुरु हुंडी गांव के पास एक पिंजरे में छिपा लिया था। मवेशी के शव पर, हम एक छिपी हुई जीप से इंतजार कर रहे थे, और फिर छिपे हुए पिंजरे से, हम बाघ पर झपट पड़े। बाघ के वहां आने पर पशुचिकित्सकों ने ट्रैंकुलाइजर मारकर उसे बेहोश कर दिया और मंगलवार की सुबह पिंजरे में शिफ्ट कर दिया। बाघ को ओमकारा रेंज के कल्लारा कांडी में पकड़ा गया था। चूंकि बाघ ने मानव मांस का स्वाद चखा है, इसलिए बाघ को खुला छोड़ना जोखिम भरा था इसलिये बाघ को कूर्गल्ली केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।" 

डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि कड़ी निगरानी रखने के लिए ड्रोन, 100 कैमरा ट्रैप और 25 जीएसएम कैमरे, जहां वास्तविक समय पर ट्रैकिंग की जा सकती है, रणनीतिक रूप से लगाए गए थे बाघ के लाइव दृश्यों को कैद करने के लिए। डॉ. रमेश ने कहा, "हमने इस ऑपरेशन के लिए हेडियाला रेंज स्टाफ, एसटीपीएफ (स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स), एलटीएफ (लेपर्ड टास्क फोर्स), ईटीएफ (एलिफेंट टास्क फोर्स) और लगभग 100 स्थानीय आदिवासियों जैसे लगभग 207 अधिकारियों और फ्रंटलाइन स्टाफ को तैनात किया।"

(नरभक्षी बाघ को पकड़ने का सबसे तेज और सबसे मजबूत ऑपरेशन मंगलवार को पूरा किया गया)

वन अधिकारियों द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद, रत्नम्मा हेडियाला रेंज के 200 मीटर के दायरे में मवेशियों को पाल रही थी, जिस पर 40 वर्षों से अतिक्रमण है। शुक्रवार को उसी स्थान पर महिला की मौत हुयी। शनिवार की रात गांव के पास दो स्थानों पर बाघ कैमरा ट्रैप में कैद हो गया। कलानमुंती अवैध शिकार विरोधी शिविर में उस स्थान के पास बाघ ने दो गायों को मार डाला, जहां रत्नम्मा की मौत हुई थी। मृतक के परिजनों को 15 लाख रूपयों की मुआवजा राशि दी जायेगी। गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह में गांव में यह दूसरा ऐसा हमला था। वीरभद्र भोवी को भी बांदीपुर टाइगर रिजर्व के अतिक्रमित वन क्षेत्र में स्थित बल्लुरु हुंडी में एक बाघ ने मार डाला था।

टॅग्स :कर्नाटकForest Departmentबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील