लाइव न्यूज़ :

रेप के मामलों को जल्द निपटाने के लिए हरियाणा में खुलेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 05:12 IST

प्रसाद का कहना है कि इन अदालतों में केवल रेप के ही मामलों की सुनवाई होगी। पॉस्को कोर्ट्स में इस वक्त काम का बड़ा दबाव है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में रेप की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।

Open in App

चंडीगढ़, 21 जून: हरियाणा में रेप के मामलों पर विचार के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोले जाएंगे। राज्य के गृह सचिव एस. एस. प्रसाद के मुताबिक रेप की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। पहले चरण में फरीदाबाद, गुरु ग्राम, नूंह, पानीपत और सोनीपत में फास्ट ट्रैक खोलने की योजना है।

प्रसाद का कहना है कि इन अदालतों में केवल रेप के ही मामलों की सुनवाई होगी। पॉस्को कोर्ट्स में इस वक्त काम का बड़ा दबाव है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में रेप की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। पहले उन्हीं जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स खोले जाएंगे। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से भी इस बारे में मार्गदर्शन लिया जा रहा है। 

प्रसाद के अनुसार महिला थानों को और नए वाहन दिए जा रहे हैं। सब डिवीजन पर आठ नए महिला पुलिस थाने खोले जा रहें हैं। महिला थानों में तफ्तीश के लिए सेवानिवृत्त अनुभवी करीब 30 डीएसपी और इंस्पेक्टर भी रखे जा रहें हैं।

एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 60 फीसदी दुष्कर्म के मामलों में संबंध आपसी सहमति से बनते हैं। इस सर्वे में 16 से 18 साल की लड़िकयों को शामिल किया गया था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य ज्योतिका कालरा ने पंचकूला में बच्चों के कल्याण के लिए बने कानूनों की समीक्षा के लिए आयोजित सम्मलेन में यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट में संशोधन के लिए आयोग एक प्रस्ताव तैयार करके केंद्र सरकार को भेजेगा। इसके बाद इस मामले में राज्य सरकारों से भी रिपोर्ट ली जाएगी। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :रेपहरियाणाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos