लाइव न्यूज़ :

देश के 10 राज्यों में कोविड-19 के दैनिक मामलों में तेजी से बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल देश के 10 राज्यों- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कुल दैनिक मामलों के 83.02 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों में ही सामने आए हैं।

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 1,68,912 मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 63,294 दैनिक मामले सामने आए है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 15,276 और दिल्ली में 10,774 नए मामले आए हैं।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,01,009 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 8.88 प्रतिशत है। देश में एक दिन में उपचाराधीन लोगों की संख्या में 92,922 मामलों की बढ़ोतरी हुई।

देश के कुल उपचाराधीन मामलों के 70.16  प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में हैं। कुल उपचाराधीन मामलों के 47.22 प्रतिशत केवल महाराष्ट्र में हैं।

भारत में संक्रमित होने के बाद अब तक 1,21,56,529 मरीज ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 75,086 लोग स्वस्थ हुए हैं।

इसके अलावा, दैनिक मृतक संख्या भी लगातार बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई।

कुल मृतक संख्या में से मौत के 89.16 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में सामने आए। महाराष्ट्र में सर्वाधिक लोगों (349) की मौत इस वायरस से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 122 लोगों की मौत हुई।

पिछले 24 घंटे में नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों- ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, दमन एवं दीव, दादरा एवं नागर हवेली, मेघालय, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई।

देशव्यापी ‘टीका उत्सव’ के दूसरे दिन सोमवार तक भारत में कोविड-19 टीके की 10.45 करोड़ खुराक दी चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि सुबह सात बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 15,56,361 सत्रों में टीके की 10,45,28,565 खुराक दी जा चुकी है। इनमें 90,13,289 स्वास्थ्यसेवा कर्मियों को पहली खुराक और 55,24,344 स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम मोर्चे के 99,96,879 कर्मियों को पहली और 47,95,756 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु के 4,05,30,321 लाभार्थियों को पहली और 19,42,705 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। देश में 45 से 60 साल के 3,20,46,911 लाभार्थियों को पहली और 6,78,360 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि लोगों को दी जा चुकी टीकों की कुल खुराक में से 60.13 प्रतिशत खुराक महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में दी गई हैं।

टीका उत्सव के पहले दिन रविवार को करीब 30 लाख खुराकें लगाई गई। टीकाकरण अभियान के 86वें दिन यानी रविवार को टीकों की 29,33,418 खुराक लगाई गई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर लगाई जा रही खुराकों की दैनिक संख्या के मामले में भारत शीर्ष पर बना हुआ है और देश में प्रतिदिन औसतन 40,55,055 खुराक लगाई जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए