लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फारूक अब्दुल्ला ईडी के सामने पेश, क्रिकेट एसोसिएशन में आर्थिक अनिमियतता से जुड़ा है मामला

By भाषा | Updated: May 31, 2022 14:20 IST

यह मामला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित आर्थिक अनिमियतता से जुड़ा है। अंदर जाने से पहले, पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की और इस पूछताछ को जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित आर्थिक अनिमियतता से जुड़ा है।श्रीनगर से लोकसभा सांसद अब्दुल्ला सुबह 11 बजे राजबाग स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। र्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की और इस पूछताछ को जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ा।

श्रीनगर:नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। यह मामला जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित आर्थिक अनिमियतता से जुड़ा है।

श्रीनगर से लोकसभा सांसद अब्दुल्ला सुबह 11 बजे राजबाग स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। अंदर जाने से पहले, पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की और इस पूछताछ को जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ा।

उन्होंने कहा, “मैं (समन के बारे में) ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा... चुनाव होने हैं और वे तब तक हमें परेशान करेंगे।” ईडी ने 27 मई को अब्दुल्ला को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अपने श्रीनगर कार्यालय में तलब किया था।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे 84 वर्षीय अब्दुल्ला ने 2019 में इसी मामले में अपना बयान दर्ज कराया था। घाटी में राजनीतिक दलों ने कहा कि समन देश में "सभी विपक्षी नेताओं के लिए सामान्य" बात है।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि वरिष्ठ नेता अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे जैसे उन्होंने अतीत में किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्लाFarooq Abdullah Srinagarनेशनल कॉन्फ्रेंसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील