लाइव न्यूज़ :

Presidential Election: फारुख अब्दुल्ला ने किया राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने से इनकार, कहा- जम्मू-कश्मीर को है मेरी आवश्यकता

By रुस्तम राणा | Updated: June 18, 2022 16:37 IST

अब्दुल्ला ने कहा, मेरा मानना ​​है कि जम्मू और कश्मीर एक महत्वपूर्ण मोड़ से गुजर रहा है और इन अनिश्चित समय को नेविगेट करने में मदद करने के लिए मेरे प्रयासों की आवश्यकता है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार के तौर पर ममता बनर्जी ने सुझाया था उनका नाम अब्दुल्ला ने कहा- मेरा नाम प्रस्तावित करने के लिए मैं ममता दीदी का आभारी हूं

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुख अब्दुल्ला ने विपक्ष का साझा उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जम्म-कश्मीर को मेरी जरूरत है।

अब्दुल्ला ने कहा, मैं भारत के राष्ट्रपति के लिए संभावित संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में अपना नाम विचार से वापस लेता हूं। मेरा मानना ​​है कि जम्मू और कश्मीर एक महत्वपूर्ण मोड़ से गुजर रहा है और इन अनिश्चित समय को नेविगेट करने में मदद करने के लिए मेरे प्रयासों की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि मेरे आगे बहुत अधिक सक्रिय राजनीति है और मैं जम्मू-कश्मीर और देश की सेवा में सकारात्मक योगदान देने के लिए तत्पर हूं। मेरा नाम प्रस्तावित करने के लिए मैं ममता दीदी का आभारी हूं। मैं उन सभी वरिष्ठ नेताओं का भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपना समर्थन दिया।

विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा महात्मा गांधी के पोते गोपाल गांधी का भी नाम सुझाया गया था। हालांकि इससे पहले विपक्षी खेमा पहले शरद पवार को चुनाव मैदान में उतारने का इच्छुक था। लेकिन जीत पर संशय देख पवार ने खुद को रेस से अलग कर लिया। उसके बाद दूसरे नामों पर चर्चा शुरू की गई। 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?