लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने लोगों से कोविड रोधी टीका लगवाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:16 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ जून (भाष) नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को लोगों से संक्रामक महामारी कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की।

नेकां द्वारा उसके सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में श्रीनगर से लोकसभा सदस्य अब्दुल्ला ने कहा, "हम कोविड-19 नामक महामारी का सामना कर रहे हैं। इसके कारण सैकड़ों हजारों लोग मारे गए हैं, लेकिन शुक्र है कि अब हमारे पास टीका है जो हमें इस बीमारी से सुरक्षित रख सकता है।"

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने, हालांकि, लोगों को कोविड के विरूद्ध लड़ाई में सतर्कता कम करने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथ की स्वच्छता जैसे कोविड रोधी आचरण का पालन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कश्मीरी में कहा, "इस वीडियो के माध्यम से, मैं अपील करना चाहता हूं कि कृपया खुद को, अपने परिवार को और दोस्तों को निर्धारित केंद्रों पर टीका लगवाएं। मुझे उम्मीद है कि हम जान बचाने में सक्षम हैं और चीजें बेहतर होंगी।"

अब्दुल्ला ने लोगों से समय बर्बाद न करने और जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील