लाइव न्यूज़ :

सर्वदलीय बैठक के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा-यह कश्मीर के लिए सबसे बुरा वक्त

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2019 20:35 IST

कश्मीर में अतिरिक्त बलों की तैनाती और अमरनाथ यात्रियों और तीर्थयात्रियों को सुरक्षा कारणों से घाटी छोड़ने के प्रशासनिक आदेश के बाद आम लोगों के साथ ही सियासी दल भी सरकार के कदम को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देफारूक अब्दुल्ला ने कहा 'मैं अपील करता हूं कि सरकार ऐसे कोई भी कदम ना उठाए, जिससे तनाव बढ़े।उन्होंने कहा 'यह कश्मीर के लिए सबसे बुरा वक्त है।

जम्मू-कश्मीर में चल रहे तनाव को लेकर रविवार को श्रीनगर में सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला और पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी शामिल हुए।  फारूक अब्दुल्ला ने कहा 'मैं अपील करता हूं कि सरकार ऐसे कोई भी कदम ना उठाए, जिससे तनाव बढ़े। उन्होंने कहा 'यह कश्मीर के लिए सबसे बुरा वक्त है। इससे पहले कभी अमरनाथ यात्रा रद्द नहीं की गई। उन्होंने कहा 'भारत और पाकिस्तान ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़े।'

बता दें कि कश्मीर में अतिरिक्त बलों की तैनाती और अमरनाथ यात्रियों और तीर्थयात्रियों को सुरक्षा कारणों से घाटी छोड़ने के प्रशासनिक आदेश के बाद आम लोगों के साथ ही सियासी दल भी सरकार के कदम को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने यहां एक होटल में मुलाकात का फैसला किया था, लेकिन पुलिस ने होटल से अपने परिसर में किसी तरह की राजनीतिक बैठक की इजाजत नहीं देने को कहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब