लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर से नामांकन किया, पार्टी नेता बोले-गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 26, 2019 06:01 IST

श्रीनगर सीट पर अब्दुल्ला परिवार का दबदबा रहा है। फारूक के साथ ही उमर भी यहां से सांसद रह चुके हैं। यह सीट शुरू से ही नेशनल कांफ्रेंस का गढ़ रही है। 2009 तक हुए 11 चुनावों में नौ बार नेकां को जीत मिली है।

Open in App

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर सीट से कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के उम्मीदवार डा फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूद थे। इस बीच नेकां के नेताओं ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए है।

श्रीनगर सीट पर अब्दुल्ला परिवार का दबदबा रहा है। फारूक के साथ ही उमर भी यहां से सांसद रह चुके हैं। यह सीट शुरू से ही नेशनल कांफ्रेंस का गढ़ रही है। 2009 तक हुए 11 चुनावों में नौ बार नेकां को जीत मिली है। 2014 के चुनाव में पीडीपी के तारिक हमीद कर्रा को कामयाबी मिली। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए।

इसके बाद हुए उपचुनाव में नेकां प्रमुख डा फारूक अब्दुल्ला को जीत मिली। कांग्रेस को एक बार जीत मिली है जबकि एक बार निर्दलीय प्रत्याशी भी संसद तक पहुंचने में सफल रहा है। इस सीट के तहत 15 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें कंगन, गांदरबल, हजरतबल, जदिबल, ईदगाह, खानयार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनवार, बटमालू, चाडूरा, बीरवाह, बडगाम, खान साहिब व चरार-ए-शरीफ हैं।

दूसरी ओर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों तक सीमित है। यह गठबंधन राष्ट्र के व्यापक हित को देखते हुए किया गया है ताकि विभाजनकारी ताकतों से लड़ा जा सके। 

राणा ने पार्टी में युवाओं के स्वागत के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यह व्यवस्था (कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन) लोकसभा चुनावों तक के लिए है क्योंकि देश विभाजनकारी एवं घृणा की राजनीति में यकीन रखने वालों की तरफ से खड़ी की गई बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन एक सोची-समझी रणनीति है ताकि लोकसभा चुनावों में विभाजनकारी ताकतों से एकजुट होकर लड़ा जा सके।

टॅग्स :लोकसभा चुनावफारुख अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर