लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: फारूक अबदुल्ला और मसूदी ने कोरोना की रोकथाम के लिए सांसद निधि से दिए एक करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला और पार्टी के नेता हसनैन मसूदी ने शनिवार को अपनी-अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये का सहयोग दिया। नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष और श्रीनगर के सांसद ने जम्मू-कश्मीर में कोविड​​-19 के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए आज अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की राशि दी।’’

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला और पार्टी के नेता हसनैन मसूदी ने शनिवार को अपनी-अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये का सहयोग दिया।

नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष और श्रीनगर के सांसद ने जम्मू-कश्मीर में कोविड​​-19 के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए आज अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की राशि दी।’’

उन्होंने कहा कि उक्त राशि में से 50 लाख रुपये एसकेआईएमएस, श्रीनगर के लिए जबकि 25 लाख रुपये मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदरबल जिलों के लिए रखे गए हैं।

अब्दुल्ला जिस श्रीनगर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं उसमें श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि अब्दुल्ला के निर्देशों का पालन करते हुए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से पार्टी के सांसद न्यायामूर्ति (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

उन्होंने बताया कि यह राशि मसूदी के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा जिलों में बराबर वितरित होगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्लालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील