लाइव न्यूज़ :

किसानों ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र में पुलिस थाने का घेराव किया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:08 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र ,19 अप्रैल किसानों ने कथित तौर पर भाजपा के एक नेता के साथ मारपीट के मामले में की गई गिरफ्तारियों के विरोध में सोमवार को इस्माइलाबाद पुलिस थाने का घेराव किया और एक राष्ट्रीय राजमार्ग में भी आवागमन अवरुद्ध किया।

पुलिस ने हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति बोर्ड के उपाध्यक्ष जय सिंह पाल का कथित तौर पर पीछा करने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और मारपीट करने के आरोप में तीन किसानों को गिरफ्तार किया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें किसानों को कथित तौर पर पाल का पीछा करते देखा जा सकता है। पाल इस्माइलाबाद में आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

शाहबाद के पुलिस उप अधीक्षक आत्मा राम पूनियां ने मौके पर पहुंच कर किसानों को मामले की दोबार जांच करने का आश्वासन दिया,जिसके बाद किसानों ने घेराव समाप्त किया। भारतीय किसान यूनियन नेता जसबीर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने झूठे मामले दर्ज किए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो