लाइव न्यूज़ :

जेवर टोल प्लाजा पर जारी है किसानों का धरना

By भाषा | Updated: May 28, 2021 11:57 IST

Open in App

नोएडा, 28 मई भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के आह्वान पर जेवर टोल पर चल रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चिरौली किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अपने समर्थकों के साथ जेवर टोल पर धरने पर बैठे हैं और उन्होंने टोल प्लाजा की एक लेन को बंद करा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात को पुलिस व यूनियन के पदाधिकारियों के बीच धरना समाप्त करने को लेकर वार्ता हुई थी जो विफल रही।

चिरौली ने बताया कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने किसान विरोधी तीन कानून बनाकर किसानों को पंगु बना दिया है। बार-बार आह्वान के बावजूद भी केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। इस बात को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार से जेवर टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।’’

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को दो बजे थाना जेवर पुलिस और धरने पर बैठे किसानों के बीच जेवर थाना में वार्ता हुई, लेकिन किसान अपनी मांग पूरी होने तक धरना समाप्त करने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी धरने पर बैठे हैं। ये टोल प्लाजा जेवर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर में स्थित है।

वहीं थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि टोल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से देर रात को वार्ता की गई और किसानों को समझाने का प्रयास किया गया कि वे धरना समाप्त कर लें लेकिन किसान धरना समाप्त करने को तैयार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए