लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इंडिया गेट के पास कृषि विधेयक के खिलाफ किसानों ने ट्रैक्टर में लगाई आग, अब तक 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: September 28, 2020 14:51 IST

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कहा है कि आग को बुझा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी हटा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के इंडिया गेट के पास आगजनी का मामला, नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ ट्रैक्टर में किसानों ने लगाई आगआग को बुझा लिया गया है, पुलिस जांच में जुटी, आगजनी करने वालों की तलाश की जा रही हैदिल्ली पुलिस के अनुसार, 'करीब 15 से 20 लोग यहां जमा हुए और एक ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश की।

नई दिल्ली: कृषि विधेयकों के विरोध में जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली में इंडिया गेट के पास आगजनी का मामला सामने आया है। यहां सोमवार सुबह कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। 

राजपथ पर हुई इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और इसे अंजाम देने वालों की तलाश की जाने लगी है। एनडीटीवी की मानें तो अब तक इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार आगजनी की घटना करने वाले अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है।

 'करीब 15 से 20 लोग यहां जमा हुए और एक ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश की'

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 'करीब 15 से 20 लोग यहां जमा हुए और एक ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश की। आग को बुझा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी हटा लिया गया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच जारी है।'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार घटना सुबह करीब 7.15 और 7.30 के आसपास की है। पुलिस ने बताया है कि प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

पंजाब-हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में किसान कर रहे हैं प्रदर्शन-

गौरतलब है कि राज्य सभा में कृषि विधेयकों के पास होने के बाद से ही पंजाब-हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिले हैं। इसी संबंध में 25 सितंबर को कई किसान संगठनों ने भारत बंद का भी आह्वान किया था। वहीं, कर्नाटक में आज किसानों ने बंद बुलाया है।

पंजाब में अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अब भी किसान जमे हुए हैं और उनका प्रदर्शन जारी है। कई किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म करने का प्रयास कर रही है और ताजा विधेयक ने इसके लिए और रास्ता खोल दिया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसइंडियानरेंद्र मोदीकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण