किसानों के सत्याग्रह ने अहंकार का सिर झुका दिया : राहुल गांधी

By भाषा | Published: November 19, 2021 05:10 PM2021-11-19T17:10:32+5:302021-11-19T17:10:32+5:30

Farmers' satyagraha bowed its head: Rahul Gandhi | किसानों के सत्याग्रह ने अहंकार का सिर झुका दिया : राहुल गांधी

किसानों के सत्याग्रह ने अहंकार का सिर झुका दिया : राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 19 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा कि देश के अन्नदाताओं ने अपने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश के अन्नदाता ने अपने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ़ यह जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!’’

राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ महीने पहले पंजाब में निकाली गई अपनी एक यात्रा से संबंधित, जनवरी महीने के अपने उस बयान एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि केंद्र सरकार एक दिन ये कानून वापस लेने को मजबूर होगी।

कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘जीत उनकी भी है, जो लौट के घर ना आए…हार उनकी ही है, जो अन्नदाताओं की जान बचा ना पाए…।’’ उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान अलग अलग मौकों पर घायल हुए किसानों से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले करीब एक वर्ष से अधिक समय से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के फैसले की शुक्रवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन कानूनों को निरस्त करने की संवैधानिक प्रक्रिया संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पूरी कर ली जाएगी।

ज्ञात हो कि पिछले लगभग एक साल से कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून, कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत अश्वासन और कृषि सेवा करार कानून और आवश्यक वस्तु संशोधन कानून, 2020 के खिलाफ विभिन्न राज्यों व राजधानी दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसान संगठन आंदोलन कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers' satyagraha bowed its head: Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे