लाइव न्यूज़ :

पंजाब: किसान आंदोलन के कारण पिछले चार दिनों में 400 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, रेल पटरियों पर प्रदर्शन कर रहे किसान

By विशाल कुमार | Updated: December 23, 2021 12:13 IST

मंडल रेल प्रबंधक (फिरोजपुर मंडल) सीमा शर्मा ने कहा कि यात्रियों को हर संभव मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए रेलवे ने सभी स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिरोजपुर मंडल में पिछले 24 घंटों में 280 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है.विरोध प्रदर्शन से पिछले चार दिनों में 400 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने सोमवार को आंदोलन शुरू किया था।

नई दिल्ली: उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण पिछले 24 घंटों में 280 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है जबकि विरोध प्रदर्शन से पिछले चार दिनों में 400 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने दी.

पंजाब में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को चौथे दिन भी किसानों ने रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया।

मंडल रेल प्रबंधक (फिरोजपुर मंडल) सीमा शर्मा ने कहा कि यात्रियों को हर संभव मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए रेलवे ने सभी स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा, ''हम यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए कम दूरी के स्टेशनों के बीच ट्रेनें चलाने की कोशिश कर रहे हैं।'' 

किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने सोमवार को आंदोलन शुरू किया था। वे पूर्ण कर्ज माफी, कृषि कानूनों के खिलाफ साल भर चले आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :किसान आंदोलनपंजाबउत्तर प्रदेशफिरोजपुरभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?