लाइव न्यूज़ :

सिंघु बॉर्डर: 700 से अधिक मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजे मिले, संयुक्त किसान मोर्चे की मीटिंग खत्म, कल 2 बजे फिर से चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 7, 2021 18:16 IST

Farmers' protest: बीकेयू नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा कि 700 से अधिक मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजे के लिए, हम चाहते हैं कि केंद्र पंजाब मॉडल का पालन करे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सरकार द्वारा घोषित नौकरी को भारत सरकार द्वारा भी लागू किया जाना चाहिए।संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को कहा कि गृह मंत्रालय (एमएचए) से एक पत्र प्राप्त हुआ है। सरकार ने 29 नवंबर को तीन कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया था।

Farmers' protest: किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि भविष्य की रणनीति तय करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बुधवार को बैठक होगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि हमने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रस्ताव पर कुछ सुझाव, आपत्तियां भेजी हैं।

बीकेयू नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा कि 700 से अधिक मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजे के लिए, हम चाहते हैं कि केंद्र पंजाब मॉडल का पालन करे। 5 लाख रुपये मुआवजा और पंजाब सरकार द्वारा घोषित नौकरी को भारत सरकार द्वारा भी लागू किया जाना चाहिए।

किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने मंगलवार को कहा कि प्रदर्शनकारी किसान संगठन आंदोलन के भविष्य को लेकर आम सहमति पर पहुंच गए हैं क्योंकि उनकी लगभग सभी मांगों को मान लिया गया है, लेकिन निर्णय की औपचारिक घोषणा बुधवार को की जाएगी।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को कहा कि गृह मंत्रालय (एमएचए) से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें बाद में किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए सहमति व्यक्त की गई है। सरकार ने 29 नवंबर को तीन कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया था।

प्रदर्शन में शामिल 40 से ज्यादा किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक के बाद संधू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे द्वारा उठाई गई लगभग सभी मांगों को मान लिया गया है....पत्र (सरकार से किसानों की मांगों पर आश्वासन के साथ) मिल गया है। आम सहमति बन गई है, कल अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी।’’

एक अन्य किसान नेता और एसकेएम के सदस्य ने कहा कि बुधवार को आंदोलन समाप्त होने की संभावना है क्योंकि किसानों की मांगों पर सरकार की ओर से कुछ सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हालांकि, बुधवार को एसकेएम की एक और बैठक के बाद अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे एसकेएम ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजन को मुआवजा, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की लंबित मांगों पर सरकार के साथ बातचीत करने के लिए शनिवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सरकार का प्रस्ताव कहता है कि जब हम आंदोलन समाप्त करेंगे, तभी वे (किसानों के खिलाफ) मामले वापस लेंगे... हम इसके बारे में आशंकित हैं..सरकार को तुरंत (मामलों की वापसी) प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। कल की बैठक में दोपहर दो बजे होगा अंतिम फैसला होगा। 

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीहरियाणापंजाबउत्तर प्रदेशराकेश टिकैत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए