लाइव न्यूज़ :

किसानों ने कुरुक्षेत्र में भाजपा के कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:22 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र, 24 सितंबर केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शुक्रवार को भाजपा के कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन किया और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को भवन के अंदर नहीं जाने दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

कार्यक्रम दोपहर 12 बजे सैनी समाज भवन में होने वाला था, जो सात घंटे विलंब से हुआ।

बार-बार आग्रह के बावजूद उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भवन के अंदर जाने से रोका जिसके बाद पुलिस ने उनमें से कुछ को जबरन वहां से हटाया।

पुलिस ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उनमें से कुछ घायल हो गए जब पुलिस ने उन्हें भवन से हटाने का प्रयास किया।

काफी मान-मनौव्वल के बाद किसान सैनी समाज भवन के दरवाजे के बाहर से हटने के लिए इस शर्त पर राजी हुए कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

बाद में किसान सड़क के दूसरी तरफ धरने पर बैठ गए, नारेबाजी की और पुलिस सुरक्षा में भवन में प्रवेश करने वाले भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए।

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भवन की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया और पुलिस ने रास्तों पर अवरोधक लगा दिए तथा यातायात के लिए मार्ग परिवर्तन कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए