लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: करनाल एसडीएम को राकेश टिकैत ने बताया 'सरकारी तालिबानी कमांडर' कहा- नक्सल एरिया में हो आयुष सिन्हा का ट्रांसफर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 29, 2021 18:21 IST

Farmers Protest: किसान नेता राकेश टिकैत (Kisan Leader Rakesh Tikait) हरियाणा के नूंह (Haryana Nooh) में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान राकेश टिकैत ने करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा (Karnal SDM Ayush Sinha Viral Video) के सिर फोड़ देने वाले वीडियो पर तीखी नाराजगी और प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारी को 'सरकारी तालीबानी' बताया. 

Open in App
ठळक मुद्देकरलान एसडीएम के वायरल वीडियो पर राकैश टिकैत ने दी तीखी प्रतिक्रियाकहा-वो हमे खालिस्तानी कहते हैं तो वो लोग 'सरकारी तालिबानी' हैकिसानों का सिर फोड़ने के निर्देश देने वाले अधिकारी को बताया 'सरकारी तालिबानी कमांडर'

Farmers Protest: हरियाणा के करनाल में शनिवार को हुए किसान आंदोलन के दौरान करलना 'एसडीएम के किसानों के सिर फोड़ देने वाले' वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, कल (शनिवार) एक अधिकारी ने (पुलिसकर्मियों को) किसानों के सिर पर वार करने का आदेश दिया. वे हमें खालिस्तानी कहते हैं. अगर आप हमें खालिस्तानी और पाकिस्तानी कहेंगे, तो हम कहेंगे कि 'सरकारी तालिबानी' ने देश पर कब्जा कर लिया है. वे 'सरकारी तालिबानी' हैं.

किसान नेता राकेश टिकैत हरियाणा के नूंह में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान राकेश टिकैत ने एसडीएम के सिर फोड़ देने वाले वीडियो पर तीखी नाराजगी और प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारी को 'सरकारी तालीबानी' बताया. 

इतना ही नहीं इसके बाद टिकैत ने कहा कि, किसानों का सिर फोड़ने की बात कहने वाले अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया जाना चाहिए. वह आईएएस अधिकारी (करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा) 'सरकारी तालिबानी' के कमांडर हैं. 

बता दें कि करनाल में शनिवार को हुए किसान आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है जिसमें करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा किसानों के सिर पर लाठी मारने की बात कर रहे हैं.

करनाल एसडीएम वीडियो में पुलिस को निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं कि भले ही सिर फोड़ दो लेकिन यहां से कोई आदमी अंदर नहीं घुसना चाहिए. नियमों के मुताबिक, लाठीचार्ज के दौरान पैरों से ऊपर लाठी नहीं मारी जानी चाहिए लेकिन आज हुए लाठी चार्ज में कई किसानों को सिर में गंभीर चोट आई है.   

 

 

टॅग्स :किसान आंदोलनराकेश टिकैतKisan Morchaतालिबानहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर