लाइव न्यूज़ :

आंदोलन के बीच किसान ने ट्रक को बना दिया घर, बेड-टॉयलेट समेत मौजूद हैं सभी बुनियादी सुविधाएं

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 4, 2021 18:16 IST

किसान आंदोलन के बीच जालंधर के रहने वाले हरप्रीत सिंह मट्टू ने ट्रक को एक तरीके का घर बना दिया है...

Open in App
ठळक मुद्देआंदोलन के बीच जालंधर के किसान ने दिखाई क्रिएटिविटी।हरप्रीत सिंह ने ट्रक को बनाया घर।हरप्रीत सिंह के इस घर में वॉशरूम, सोफा समेत ड्राइंग रूम भी मौजूद।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। सर्द रातों के बीच भी आंदोलनकारियों के हौसले बुलंद हैं। इस बीच कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसने ये साबित कर दिया कि अन्नदाता किसान सिर्फ फसल उगाने में ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव में भी किसी से पीछे नहीं है।

हरप्रीत सिंह के इस घर में सभी बुनियादी सुविधाएं

जालंधर के रहने वाले हरप्रीत सिंह मट्टू ने अपने ट्रक को घर में तब्दील कर दिया है, जहां सोफा, बेड, टीवी और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट के साथ फंक्शनल टॉयलेट जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

किसान आंदोलन के बीच हरप्रीत सिंह ने अपने ट्रक को अस्थाई घर में तब्दील कर दिया है।" title="किसान आंदोलन के बीच हरप्रीत सिंह ने अपने ट्रक को अस्थाई घर में तब्दील कर दिया है।"/>
किसान आंदोलन के बीच हरप्रीत सिंह ने अपने ट्रक को अस्थाई घर में तब्दील कर दिया है।

यहां किसान आंदोलन में जो भी आता है, वो हरप्रीत सिंह के इस अस्थाई घर को एक बार जरूर देखने आता है। हरप्रीत खुद अपने इस घर में आने वालों का दिल खोलकर स्वागत करते हैं और उन्हें चाय-नाश्ता जरूर करवाते हैं।

जालंधर के रहने वाले हैं।" title="हरप्रीत सिंह मट्टू जालंधर के रहने वाले हैं।"/>
हरप्रीत सिंह मट्टू जालंधर के रहने वाले हैं।

किसान आंदोलन में सेवा के लिए पहुंच हरप्रीत

हरप्रीत सिंह मट्टू ने बताया, "मैं अपने बड़े भाई के कहने पर 2 दिसंबर को यहां आया था। उसने मुझे किसानों की सेवा करने के लिए कहा। मैंने अपना सारा काम छोड़ दिया और सिंघु सीमा पर सात दिनों तक सेवा की। इससे पहले मेरे पांच ट्रक आए थे। यहां और जब मैं अपने होटल में वापस आया, तो घर का दर्द महसूस हुआ। इसके बाद मैंने सोचा कि क्यों न एक ट्रक को एक मेकशिफ्ट अपार्टमेंट में बदल दिया जाए।'' 

हरप्रीत सिंह के इस अस्थाई घर में सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं।

दोस्तों ने की ट्रक को घर बनाने में मदद

इस घर को बनाने में उन के दोस्तों ने मदद की है। इस घर को तैयार करने में डेढ़ दिन का वक्त लगा था। हरप्रीत ने गुरु द्वारा साहिब रिवरसाइड कैलिफोर्निया लंगर सेवा भी खोला है, जो राहगीरों और किसानों को चाय, नाश्ता और भोजन परोसता है। 

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्लीजालंधरपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?