लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला पर बढ़ रहा समर्थन वापसी का दबाव! तोड़ी चुप्पी, कहा- किसानों को MSP नहीं मिला तो पहले मैं इस्तीफा दूंगा

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2020 08:28 IST

किसान आंदोलन पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि जल्द ही किसानों के मुद्दों का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अगर किसानों की एमएसपी सुनिश्चित कराने में नाकाम रहे तो सबसे पहले वे ही इस्तीफा देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदुष्यंत चौटाला ने कहा- सबसे पहले मैं भी एक किसान हूं, अगर एमएसपी सुनिश्चित नहीं हुई तो मैं सबसे पहले इस्तीफा दूंगा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और अन्य मंत्रियों की लंच पर मेजबानी के बाद मीडिया के सामने आए दुष्यंत चौटालाकेंद्र सरकार किसानों की MSP की मांग को सुनिश्चित करने के लिए लिखित में देने को तैयार: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जारी किसान आंदोलन पर गुरुवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वे भी पहले एक किसान हैं। चौटाला ने कहा कि अगर वे ये सुनिश्चित कराने में वे नाकाम रहते हैं कि किसान को हर अनाज का एमएसपी मिले तो सबसे पहले वे इस्तीफा देंगे।

दुष्यंत चौटाला ने ये बात मुख्यंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनेट साथियों के लिए चंडीगढ़ में आयोजित लंच कार्यक्रम की मेजबानी के बाद कही। वे मीडिया के सामने आए और कहा कि केंद्र सरकार किसानों की एमएसपी की मांग को सुनिश्चित करने के लिए लिखित में देने पर तैयार है। ऐसी भी खबरें हैं कि दुष्यंत के घर पर एक अनौपचारिक कैबिनेट मीटिंग हुई। 

बता दें कि दुष्यंत चौटाला की चुप्पी को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की अटकलें चल रही थीं। ऐसी भी रिपोर्ट्स आई थी कि दुष्यंत की पार्टी जेजेपी पर हरियाणा सरकार से समर्थन वापसी का दबाव बढ़ रह है। इस पूरे विषय को लेकर हाल में 8 दिसंबर को जेजेपी विधायकों की बैठक भी हुई थी।

बहरहाल, मौजूदा बयान के बाद ऐसी अटकलें हैं कि दुष्यंत फिलहाल कोई बड़ा कदम उठाने नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'किसान यूनियन लगातार सरकार के साथ चर्चा कर रही हैं। मुझे लगता है कि आने वाले घंटों या दिनों में मुद्दे का हल खोज लिया जाएगा। मैंने पहले भी कहा है कि जब तक मैं सरकार में हूं, हम सुनिश्चित करेंगे कि किसान को हर अनाज का एमएसपी मिले।'

विपक्ष के हमले का भी दुष्यंत चौटाला ने दिया जवाब

किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार किए जा रहे हमले और कुर्सी परस्त बताने पर दुष्यंत ने कहा, 'मैंने पहले भी कहा है कि किसान फसलों के जो दाम मांग रहे हैं, उसे मैं सुनिश्चित करा सकता हूं। मैं यहीं बैठूंगा। जिस दिन मैं ऐसा करने में असमर्थ रहा, उस दिन इस्तीफा देने वाला मैं सबसे पहला व्यक्ति रहूंगा।'

दुष्यंत ने साथ ही कहा, 'अगर आज भी किसी को कई कंफ्यूजन है तो हमने 7.5 लाख मीट्रिक टन बाजरा खरीदा है। डिप्टी कमिश्नर्स ने बताया है कि अभी 55 हजार मीट्रिक टन बाजरा कई जिलों में किसानों के पास पड़ा है। उसे भी हमने खरीदने को हरी झंडी दे दी है।'

विपक्ष के लगातार हमलों पर चौटाला ने कहा, 'इसका मतलब तो उसको सबसे ज्यादा चिंता मेरी है। मैं कहता रहा हूं कि मैं किसानों की एमएसपी सुनिश्चित करा सकता हूं और इसलिए मैं यहां हूं। हमारी सरकार लगातार केंद्र को सुझाव भी दे रही है। हमें लगता है कि जल्द सभी गतिरोध खत्म होंगे।'

टॅग्स :दुष्यंत चौटालाहरियाणाकिसान विरोध प्रदर्शनकिसान आंदोलनमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप