लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन में कोरोना वायरस की एंट्री, दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर तैनात दो आईपीएस अधिकारी हुए संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2020 09:11 IST

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर तैनात दो आईपीएस अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली के अन्य बॉर्डर की तरह यहां बड़ी संख्या में आंदोलन कर रहे किसान पिछले 16 दिन से डटे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर तैनात दो IPS अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, दोनों अधिकारियों को आइसोलेशन में भेजा गयाअधिकारियों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है, किसान आंदोलन का आज 16वां दिनदिल्ली पुलिस की ओर से दी गई आईपीएस अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी

कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन में अब कोरोना वायरस महामारी की भी एंट्री हो गई है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर तैनात दो आईपीएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

इनमें एक डीसीपी और एक एडिशनल डीसीपी हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। दोनों अधिकारियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

इस बीच किसान आंदोलन का आज 16वां दिन है। हालांकि, हालात पहले जैसे बने हुए हैं और फिलहाल गतिरोध खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि किसान संगठनों ने सरकार का प्रस्ताव भी खारिज किया है और आंदोलन को देशव्यापी बनाने की चेतावनी दी है।

किसानों को आंदोलन को तेज करने की चेतावनी

किसानों ने विरोध को तेज करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि वे राजमार्गों के अलावा देश भर में रेलवे पटरियों को भी रोकेंगे। इनका कहना है कि सरकार की पेशकश में कुछ भी नया नहीं है।

किसान नेताओं से अमित शाह भी बात कर चुके हैं। इसी हफ्ते मंगलवार रात किसान नेताओं के एक समूह से उन्होंने मुलाकात की थी लेकिन लगभग चार घंटे की बैठक के बाद भी गतिरोध नहीं टूट पाया। यह बैठक लगभग आधी रात्रि तक चली थी। 

इस बैठक में इस बात का निर्णय किया गया कि सरकार किसान यूनियनों को एक लिखित प्रस्ताव भेजेगी। बुधवार सुबह होने वाली सरकार और किसान यूनियन नेताओं के बीच छठे दौर की वार्ता भी रद्द कर दी गई थी। 

इस बीच बताते चलें कि जैसे-जैसे गतिरोध बढ़ रहा है, दिल्ली बॉर्डर पर किसानों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक ओर जहां कुछ किसान वापस अपने खेत में काम के लिए लौटे हैं, वहीं पंजाब से और कई और जत्थे और किसानों का समूह दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकिसान विरोध प्रदर्शनदिल्लीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप