लाइव न्यूज़ :

कृषि विधेयकों के खिलाफ आज किसानों का भारत बंद का ऐलान, विपक्ष का समर्थन, कई ट्रेनें रद्द

By विनीत कुमार | Updated: September 25, 2020 08:42 IST

कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का व्यापक असर आज पंजाब, हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों में नजर आ रहा है। किसानों के प्रदर्शन को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों का आंदोलन, आज भारत बंद, विपक्षी दलों का समर्थनकई ट्रेनों के परिचालन भी आज रद्द, बिहार में तेजस्वी यादव किसानों के साथ मार्च करेंगे

संसद में पास किए जा चुके कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेज हो चला है। इन विधेयकों के खिलाफ कई किसान संगठनों ने आज भारत बंद (25 सितंबर) बुलाया है। इसका व्यापक असर पंजाब, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में नजर आ सकता है। किसानों ने ऐलान किया है कि वे चक्का जाम करेंगे। ऐसे में रेल यातायात पर भी खासा प्रभाव पड़ेगा।

किसानों के इस प्रदर्शन को कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों का भी समर्थन प्राप्त है। हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) समेत देश भर में करीब 250 छोटे-बड़े किसान संगठन आज बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदर्शन के दौरान किसानों से कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और कोरोना वायरस से जुड़े सभी नियमों का पालन करने की अपील की है।

पंजाब में दुकानें-सड़क बंद, प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) महासचिव सुखबीर सिंह ने हड़ताल के समर्थन में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों से अपनी दुकानों को बंद रखने की अपील की है। 

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी लोगों से किसानों का समर्थन करने और हड़ताल को सफल बनाने का अनुरोध किया है। आम आदमी पार्टी पहले ही अपना समर्थन दे चुकी है जबकि शिरोमणि अकाली दल ने सड़क बंद करने की घोषणा की है।

बिहार और यूपी में भी दिखेगा असर

किसान के प्रदर्शन का असर बिहार और यूपी में नजर आ सकता है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी किसानों और श्रमिकों के हितों पर 25 सितम्बर को प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपेगी। 

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता कृषि एवं श्रम कानूनों के विरोध में आज सभी जिलों में दो गज की दूरी बनाए रखते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपेंगे।

वहीं, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव किसानों के साथ मार्च करेंगे। दूसरी ओर इस पूरे मुद्दे पर बीजेपी की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, जो 15 दिन तक चलेगा। पश्चिम बंगाल में लेफ्ट पार्टी से जुड़े ऑल इंडिया किसान सभा ने यहां पर बंद बुलाया है।

ट्रेनों पर असर, कई के परिचालन रद्द

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए 26 ट्रेनों का परिचालन 26 सितंबर तक के लिए रद्द किया गया है। इनमें जन शताब्दी एक्सप्रेस (हरिद्वार-अमृतसर), गोल्डेन टेम्पल मेल (अमृतसर-मुंबई मध्य), सचखंड एक्सप्रेस (नांदेड़-अमृतसर), नई दिल्ली-जम्मू तवी, शहीद एक्सप्रेस (अमृतसर-जयनगर) और कर्मभूमि (अमृतसर-न्यू जलपाइगुड़ी) जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

किसान संगठनों ने एक अक्टूबर से रेल रोको प्रदर्शन भी अनिश्चितकालीन के लिए शुरू करने का फैसला किया है। किसानों का कहना है कि जब तक तीनों विधेयक वापस नहीं लिए जाते तब तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनपंजाबहरियाणासमाजवादी पार्टीतेजस्वी यादवअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील