लाइव न्यूज़ :

किसानों का आंदोलन राजनीतिक अधिक है : वी के सिंह

By भाषा | Updated: December 20, 2020 17:44 IST

Open in App

तंजावुर (तमिलनाडु), 20 दिसंबर केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने रविवार को कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का प्रदर्शन ‘राजनीतिक अधिक’ है । इसके साथ ही उन्होंने कृषकों का कल्याण सुनिश्चित करने की राजग सरकार की मंशा पर बल दिया।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री ने किसानों के साथ संवाद से पूर्व यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि ‘‘पिछले छह महीने में जो कुछ किया गया है, उनसे वास्तविक किसान बहुत खुश हैं।’’

उन्होंने यह कहते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एवं अन्य मुद्दों से जुड़े डर को दूर करने का प्रयास किया कि एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी, साथ ही ठेके पर खेती से किसानों का ही फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक किसान मुद्दे की बात है तो ढेरों गलत धारणाएं फैलायी जा रही हैं। पूरे भारत में ज्यादातर किसान खुश हैं, पिछले छह महीने में जो कुछ किया गया है, उनसे असली किसान बहुत खुश हैं।’’

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि फायदा किसानों तक पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान आंदोलन किसानों के बजाय राजनीतिक ज्यादा है।’’

बाद में उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने यहां किसान सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्होंने लिखा, ‘‘ यहां लोगों के साथ संवाद के बाद कोई भी अनुभव कर सकता है कि किसान नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून 2020 से रोमांचित हैं और वे महसूस करते है कि ये ऐतिहासिक सुधार लंबे समये से लंबित थे।’’

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपनी ऐतिहासिक अक्षमता को छिपाने के लिए किसानों को गुमराह करने की जिद पर अड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में किसान हालिया तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनमें से ज्यादातर किसान पंजाब और हरियाणा के हैं। सरकार के साथ पांच दौर की वार्ता के बाद भी गतिरोध दूर नहीं हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील