लाइव न्यूज़ :

जमीन अधिग्रहण के उचित मुआवजे के लिए किसानों का दिल्ली मार्च, डीएनडी  पर लगा भीषण जाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2019 14:19 IST

अंतरिम बजट में मोदी सरकार ने छोटे किसानों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। लेकिन इससे किसानों की नाराजगी कम होती नहीं प्रतीत हो रही है। दिल्ली मार्च के लिए डीएनडी फ्लाई ओवर पहुंचे टप्पल के किसान।

Open in App

जमीन अधिग्रहण में उचित मुआवजे की मांग को लेकर टप्पल के किसान दिल्ली मार्च कर रहे हैं। शनिवार शाम बड़ी संख्या में किसान डीएनडी पहुंचे जिस वजह से वहां भीषण जाम लग गया। सहायक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि अलीगढ़, आगरा, हाथरस, बुलंदशहर गौतम बुद्ध नगर आदि जगहों के किसान प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए डीएनडी के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें डीएनडी पर रोक दिया जिससे दिल्ली व नोएडा में जगह-जगह जाम लग गया। शुक्रवार की शाम को दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर किसानों ने जाम लगा दिया।   किसानों की मांग है कि सरकार 2013 में पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक के तहत भूमि ले। 

किसानों के आंदोलन को देखते हुए डीएनडी पर दोपहर बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी। किसान जब डीएनडी पहुंचे तो उन्हें वहीं रोक दिया गया। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थोड़ी देर के लिए डीएनडी को बंद कर दिया। बाद में इसे यातायात के लिए खोल दिया गया।

डीएनडी पर जाम होने की वजह से लोगों ने दूसरा रास्ता अपनाया जिससे अन्य रास्तों में भी जाम लग गया। बढ़ती भीड़ के चलते तात्कालिक रूप से रास्तों को डायवर्ट भी किया गया और यात्रा परामर्श भी जारी किया गया। एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि किसान डीएनडी पुल पर 3 लेन को कवर करके बैठ गए हैं। आखिरी रिपोर्ट आने तक किसान डीएनडी फ्लाईवे पर धरने पर बैठे हुए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील