लाइव न्यूज़ :

किसानों का आज दिल्ली के लिए कूच, हरियाणा की सीमा सील, पुलिस के साथ हिंसक टकराव की आशंका

By बलवंत तक्षक | Updated: November 26, 2020 15:41 IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ किसान ने दिल्ली कूच का अभियान चलाया है. हालात को देखते हुए हरियाणा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राज्य के बॉर्डर को भी सील किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने राज्य के बॉर्डर सील कर दिए हैंकई किसान नेताओं की हुई है गिरफ्तारी, मनोहर लाल खट्टर ने कहा- कांग्रेस भड़का रही है किसान यूनियन को

चंडीगढ़: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 और 27 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे. किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने दो दिन के लिए राज्य के बॉर्डर सील कर दिए हैं. मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने लोगों से दो दिन के लिए कहीं आना-जाना भी स्थगित करने का आग्रह किया है.

इस बीच मंगलवार की रात में छापेमारी कर कई किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया. इसको देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी भूमिगत हो गए हैं.

किसान और पुलिस के बीच टकराव की आशंका

बॉर्डर पर भारी तादाद में पुलिस की तैनाती को देखते हुए किसानों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव होने की आशंका बनी हुई है. चढूनी ने किसी अज्ञात जगह से अपना एक वीडियो वायरल कर किसानों से कहा है कि उन्हें बैरिकेट्स तोड़कर कुंडली बैरियर पर पहुंचना होगा.

पुलिस के साथ टकराव से बचने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा है कि जहां भी उन्हें रोका जाए, वहीं सड़क पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाए. दिल्ली कूच का मकसद केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर करना है. मुख्यमंत्री खट्टर ने माना कि किसानों के 26 व 27 नवंबर के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस ने किसान नेताओं को गिरफ्तार किया है.

'आंदोलन में किसान नहीं, किसान यूनियन सक्रिय'

खट्टर का कहना है कि आंदोलन में किसान नहीं, बल्कि किसान यूनियन सक्रिय हैं और कांग्रेस उन्हें भड़काने की कोशिश कर रही है. कृषि कानून किसानों के हित में हैं और आने वाले समय में यह बात किसानों की समझ में भी आ जाएगी.

दिल्ली पहुंचने के लिए पंजाबहरियाणा के किसानों ने पांच मार्ग तय किए थे. ऐसे में पुलिस ने पंजाब के किसानों को अंबाला बॉर्डर पर ही रोक लेने की योजना बनाई है.

हरियाणा में सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील किया गया है. पुलिस की कोशिश रहेगी कि किसानों को दिल्ली में दाखिल ही नहीं होने दिया जाए. इस बीच किसान संगठनों ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के लिए पंजाब से रवाना की गई राशन से लदीं 40 ट्रालियों को हरियाणा सरकार ने बार्डर पर ही रोक लिया है.

दिल्ली पुलिस ने किसानों के अनुरोधों को खारिज किया

इस बीच दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन के लिए विभिन्न किसान संगठनों से मिले सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया है.

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) ने ट्वीट किया,''26 और 27 नवंबर को दिल्ली आने वाले किसान संगठनों से मिले अनुरोधों को खारिज कर दिया गया है. आयोजकों को पहले ही अवगत करा दिया गया है. दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग करें और कोरोना वायरस महामारी के बीच दिल्ली में जमावड़ा न करें. ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.''

टॅग्स :किसान आंदोलनहरियाणामनोहर लाल खट्टरपंजाबदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर