लाइव न्यूज़ :

अब आत्महत्या नहीं कर रहे हैं किसान :योगी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 21:07 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 24 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि को सरकार के एजेंडे में शामिल किया, यही वजह है कि किसान अब आत्महत्या नहीं कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां नाबार्ड द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में अपने संबोधन में हुए दावा किया "वर्ष 2014 से पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे और उन्हें मजबूरन खेती-किसानी छोड़नी पड़ रही थी। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि प्रणाली को सरकार के एजेंडे में शामिल किया और इन्हीं प्रयासों की वजह से आज किसान डेढ़ गुना समर्थन मूल्य हासिल कर रहे हैं और अब कोई भी किसान आत्महत्या नहीं कर रहा है।"

उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है और सरकार ने गन्ना किसानों का रिकॉर्ड 1.45 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया है। योगी का कहना था कि पिछले चार वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था के मामले में छठी पायदान से उठकर दूसरे स्थान पर आ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए